हल्दौर। विद्युत विभाग के जेई गौतम कुमार ने बताया कि बुधवार (आज) को 220/132/33 केवी उपकेंद्र नहटौर पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तकनीकी अनुरक्षण एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत हल्दौर और पैजनिया बिजलीघर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद