नगीना। नगीना देहात में शनिवार को दिन में सात घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ विद्युत रामकेश ने बताया कि चार जनवरी को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नगीना देहात में वीसीबी स्थापित का कार्य किया जाना है। इसके चलते चार जनवरी को प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।