- भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
- फोटो समाचार
बिजनौर। जनपद में गुलदार रात को गांवों के अंदर आ रहे हैं। गुलदार ने हमला कर कई इंसानों को मौत के घाट उतार दिया। आए दिन गांवों में पशुओं पर हमले कर रहा है। इसलिए गांवों में पूरी रात बिजली होना आवश्यक है। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार को 132 केवी बिजलीघर पहुंचे। वहां उन्होंने रात में बिजली कटौती पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि गांवों में गुलदार के हमलों से लोगों को खतरा बना हुआ है। इसलिए रात में बिजली आपूर्ति जरूरी है।प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल बालियान, गौरव जघाला ब्लॉक अध्यक्ष अंकित नरवाल मोहित कुमार मोनू जतिन राजपूत दीपक राजपूत प्रसू कपिल विजय पाल सिंह विकास कुमार आदि किसान मौजूद रहे।