नजीबाबाद। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी शंभूनाथ ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपखंड आदर्शनगर की वीसीसी बदली जाएगी। इस दौरान प्रात: 10 बजे से शाम पांच बजे तक आदर्शनगर के बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। आदर्शनगर बिजलीघर से आदर्शनगर, लालूवाला, शेखपुर गढ़ू, आरसी पुरम, हिमालयन कॉलोनी, सिद्धबली विहार कॉलोनी, सुनारोवाली, पूरनपुर, जलालाबाद, राहुखेड़ी को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। इस सभी क्षेत्रों में कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी।