फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी नलकूपों पर न लगाए जाएं बिजली मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी नलकूपों पर न लगाए जाएं बिजली मीटर
विज्ञापन

नूरपुर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों के नलकूपों पर लगे बिजली मीटरों का मुद्दा छाया रहा। बैठक में पहुंचे बिजली निगम के एसडीओ के सामने किसानों ने एक अवर अभियंता पर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को गन्ना समिति परिसर में हुई भाकियू की बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाकर उनका शोषण किया जा रहा है। भाकियू मीटर लगाने जा पुरजोर विरोध करेगी और नलकूपों पर मीटर नही लगाने दिए जाएंगे। बैठक में पहुंचे निगम के एसडीओ दिनेश गुप्ता से किसानों ने बिजली के जर्जर तारों को बदले जाने व मीटर न लगाने की मांग की। इस दौरान कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि रहटा बिल्लोच बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता मनमानी कर रहे हैं। निरीक्षण के नाम पर वह उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करते हैं और उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। किसानों ने अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसडीओ ने किसानों को जांच कराकर उसके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा निराश्रित गोवंश द्वारा फसल नष्ट किए जाने पर चिंता जताते हुए इनसे निजात दिलाने की मांग की। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम सिंह, विक्रम सिंह, सुरेश सिंह, रामचरन सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राकेश, सीताराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें