मंडावर क्षेत्र के गांव रतनपुर रियाया के प्राथमिक विद्यालयय के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइन।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर, जनपद के 143 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन के ऊपर से एचटी या एलटी विद्युत लाइन गुजर रही हैं। विद्यालयों के ऊपर से लाइन गुजरने से पढ़ने वाले छात्रों व शिक्षकों को खतरा बना रहता है। शिक्षा विभाग विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली लाइनों को शिफ्ट कराएगा। इसके लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया है।
जनपद में 2119 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें से 1354 प्राथमिक विद्यालय, 376 उच्च प्राथमिक, 389 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों में दो लाख 34 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इनमें करीब 143 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रांगण या भवन के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन या 440 वोल्टेज वाली एलटी लाइन गुजर रही हैं। ऐसे में बिजली लाइन के तार टूटने, बरसात के दिनों में बिल्डिंग या खंभे से करंट आदि का खतरा बना रहता है।