नूरपुर। बुधवार को गांव गोहावर के मुख्य बाजार में रहटा बिल्लौच फीडर के विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों ने बिजली बिलों की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष शिविर लगाया, जिसका मुख्य उद्देश्य बकायेदारों से लंबित बकाया राशि वसूलना, उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान (OTS) का लाभ पहुंचाना था। शिविर में उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिजली बिलों के मूलधन और ब्याज दोनों में छूट दी गई। यह पहल उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिन पर लंबे समय से बिजली बिलों का बकाया चला आ रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इस अवसर पर अवर अभियंता प्रमोद कुमार, टीजी-टू पवन कुमार, नरेंद्र सिंह लाइनमैन देवेंद्र, सोनू, कावेंद्र, तरुण, कोमल, नाजिर रणवीरआदि मौजूद रहे। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं द्वारा करीब एक लाख रुपये का बकाया जमा किया गया। संवाद