फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - विद्युत निगम का बिजली चोरी पकड़ो अभियान शुरू

Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 77 के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट कायम, लोगों में हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिजली चोरी रोकने के लिए 17 मई से अभियान शुरू किया गया है। एसई धामपुर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अधिकारियों की ओर से दिन निकलते ही गांवों में छापे मारे जा रहे हैं। टीम में 90 अधिकारी और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। अब 77 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
टीम ने बुधवार को नजीबाबाद क्षेत्र के गांव गांव बिलासपुर, शादीपुर, भवानीपुर, मंडावर में सवेरे पांच बजे छापा मारा। अधिकांश लोगों ने अवैध रूप से लाइन में पड़े कटिया तारों को खींचना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हिदायत दी कि यदि उन्हाेंने बकाया जमा नहीं किया तो कार्रवाई होगी। टीम ने इस मौके पर 28 सिंगल फेस, तीन निजी नलकूपों पर थ्री फेस मीटर लगाए। बकाया जमा न करने पर सात मीटरों को उतारा। 27 लोगाें के बकाया जमा न करने पर कनेक्शनों को काटा। 77 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट कायम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू शुक्ला एसपी विजिलेंस ने हिदायत दी है कि निगम की ओर से प्रातः और रात्रि कालीन विद्युत चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अवस्था में विद्युत चोरों, बकाएदारों, नलकूपों पर मीटर न लगवाने वालों का बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें