फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्युत निगम ने 70 हजार उपभोक्ताओं के के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली का बकाया जमा न करने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। धामपुर विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बिजली का बकाया जमा न करने पर 70 हजार उपभोक्ताओं के घरों के विद्युत कनेक्शनों को काट दिया गया है। बताया कि यदि यह लोग बिजली बकाया को जल्द कर देंगे तो कनेक्शनों को प्रार्थना पत्र लेकर चालू किया जा सकेगा। नहीं तो कुछ दिनों के बाद कनेक्शनों को स्थाई तौर पर काट कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि धामपुर वितरण मंडल क्षेत्र में चार डिवीजन धामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद शामिल है। चारों विद्युत वितरण खंडों में लगभग चार लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें से 70 हजार उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शनाें को बकाया जमा न करने पर काटा जा चुका है। ये वे उपभोक्ता हैं जिनके ऊपर निगम की दस हजार रुपये से अधिक का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कनेक्शन तभी चालू हो सकेंगे। जब संबंधित उपभोक्ता विद्युत निगम की बकाया जमा कर देंगे। बकौल एसई, विद्युत निगम की ओर से बकाया जमा करने के लिए विद्युत अधिकारी आपके द्वार अभियान चल रहा है। अभियान के अंतर्गत विद्युत निगम के अधिकारी संबंधित उपभोक्ताओं के घर के बाहर जाएंगे और बिजली के बिलों को जमा करने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे। यदि उनके बिजली कनेक्शन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो मौके पर ही उसे भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें