नांगलसोती। विद्युत निगम ने बिजली बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने नांगलसोती क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 40 बकायदारों के कनेक्शन काटे, जबकि छह विद्युत मीटर जब्त कर लिए।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद, एक्सईएन वीरेंद्र कुमार पाठक, एसडीओ दीपक कुमार ने बिजली कर्मचारियों की टीम ने नांगलसोती क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने नांगलसोती समेत गांव शहजादपुर, जीतपुर के कई मोहल्लों में बिजली चोरी और बकायदारों के यहां चेकिंग की। टीम ने तीनों गांवों में 10 हजार रुपये से अधिक बकाया बिल वाले 40 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे। साथ ही 40 हजार रुपये के अधिक बकाया बिल वाले छह उपभाक्ताओं के बिजली मीटर भी जब्त किए। अभियान के दौरान टीम ने बकायदारों से करीब 22 हजार रुपये की वसूली भी की। एक्सईएन वीरेंद्र सिंह पाठक ने बकायदारों से जल्द अपना बिजली बिल जमा करने की अपील की।