धामपुर। विद्युत निगम की ओर से 10 हजार से अधिक का बकाया जमा न करने वालों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है। अब तक करीब 3400 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। सहायक अभियंता तुषार राय ने बताया कि धामपुर उपखंड क्षेत्र में 88 हजार लोगों के पास घरेलू बिजली के कनेक्शन हैं। अधिकांश लोगाें द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं किया जा रहा है।