नांगलसोती। खानपुर निवासी राजवीर सिंह का नांगल-चंदक मार्ग पर गन्ना क्रेशर है। राजवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने क्रेशर संचालन के लिए 2021 में विद्युत कनेक्शन लिया था। तभी से वे हर महीने बिजली बिल जमा करते आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी विद्युत निगम ने उनके खिलाफ दो लाख रुपये से अधिक बिजली बकाया होने के संबंध में आरसी जारी कर दी। सोमवार को अमीन आरसी लेकर पहुंचा। आरसी में राजवीर पर वर्ष 2022 का बकाया बिल होना दर्शाया गया है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। एसडीओ राहुल यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। खंड कार्यालय से स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।