फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - विद्युत कर्मचारी भी रीडिंग से ही देंगे बिजली बिल

Tue, 07 Mar 2023 08:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजनौर डिवीजन में 435 हुए चिह्नित, अन्य डिवीजन में भी चल रहा सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अब विद्युत अफसरों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को निर्धारित नहीं इलेक्ट्रानिक मीटर की रीडिंग से बिल अदा करना होगा। बिजनौर डिवीजन में 435 कर्मचारी व सेवानिवृत्त कर्मचारी चिह्नित हुए हैं। इसके अलावा सभी डिवीजनों में कर्मचारियों, अधिकारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कनेक्शन चिन्हित करने का कार्य चल रहा है।
ऊर्जा निगम में तैनात अधिकारी, कर्मचारियों के आवास पर बिजली इस्तेमाल करने पर उनके वेतन से एक निर्धारित धनराशि ली जाती है। कई कर्मचारी इसका खूब लाभ उठाते हैं और दो-दो स्थानों पर बिना इलेक्ट्रानिक मीटर के घरों को रोशन करते रहे हैं। ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारी भी बिना इलेक्ट्रानिक मीटर के ही बिजली का प्रयोग करते रहे हैं। शासन व विभाग ने अब सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। उनके बिजली कनेक्शन खोले जाएंगे और इलेक्ट्रानिक मीटर लगाएं जाएंगे। जनपद की दोनों सर्किल बिजनौर एवं धामपुर में कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिह्नित कर उनकी सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर डिवीजन के अधिशासी अभियंता एके पांडेय ने बताया कि कर्मचारी, अधिकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिह्नित किया गया। अभी 435 कर्मचारी, अधिकारी व सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकाश में आएं हैं। इनमें करीब 350 सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें