महारानी बाग कालोनी में चोरी के बाद खाली पड़ा ट्रांसफार्मर का ड्रम।
- फोटो : DHAMPUR
महारानी कालोनी से बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी
धामपुर। एसडीओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात चोर महारानी बाग कालोनी में रखे 250 केवीए की क्षमता के बिजली के ट्रांसफार्मर को चोरी कर ले गए। चोरों ने दूर ले जाने के बाद उसका तांबा चोरी कर लिया और ट्रांसफार्मर के खोल कर वहां पर छोड़ गए। बताया जा रहा है कि एक माह पहले भी चोर रानीबाग कालोनी से 250 केवीए की क्षमता का बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए थे। कुछ दिनों पहले शेरकोट में भी चोरों से बिजली का ट्रासंफार्मर चोरी किया था। एसडीओ ने पुलिस से घटनाओं पर रोक लगाने और चोरी के मामलों का खुलासा करने की मांग की है।