बिजनौर। दिल्ली से नजीबाबाद के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे तेल का खर्चा तो कम हुआ है, साथ ही किराया भी कम है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। साहिबाबाद डिपो की चार इलेक्ट्रिक बसें बिजनौर होते हुए नजीबाबाद पहुंच रही हैं। कम खर्च में बसों का संचालन हो रहा है। चार्जिंग के लिए नजीबाबाद डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। साहिबाबाद डिपो की इलेक्ट्रिक बसों को यही चार्ज करने के बाद चालक अपनी मंजिल की ओर रवाना होते हैं। नजीबाबाद डिपो को भी जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। नजीबाबाद डिपो के स्टेशन इंचार्ज संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि साहिबाबाद डिपो की इलेक्ट्रिक बसें नजीबाबाद आ रही है। इससे यात्रियों को भी फायदा मिल रहा है।