फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के उपचुनाव के लिए चुनाव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के उपचुनाव के लिए चुनाव संपन्न
विज्ञापन

नहटौर। ब्लॉक आकू की ग्राम पंचायत ताहरपुर सैद में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ। वहीं, क्षेत्र पंचायत के वार्ड मिलक मुकीमपुर में भी बीडीसी सदस्य का उपचुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुआ। ताहरपुर सैद में 77.49 प्रतिशत और मिलक मुकीमपुर में 48.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

गांव पंचायत ताहरपुर सैद में प्रधान पद के लिए प्रत्याशी निसार अहमद, शबनम परवीन, शहनाज सहित कुल तीन प्रत्याशियों ने उपचुनाव लड़ा। कुल 1302 मतदाताओं में से 1009 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड मिलक मुकीमपुर से महिला प्रत्याशी गुड्डी देवी, रीना देवी, शोभा देवी सहित कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 1902 मतदाताओं में से 920 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों स्थानों पर निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण उपचुनाव संपन्न हुआ। आरओ योगेश कुमार शर्मा के मुताबिक ताहरपुर सैद में कुल 77.49 प्रतिशत व मिलक मुकीमपुर में 48.37 प्रतिशत मतदान हुआ। उपचुनाव संपन्न होने पर मतपेटियों को सीलकर ब्लॉक में पुलिस सुरक्षा में रख दी गई हैं। पांच अगस्त को ब्लॉक में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें