रेहड़ में वन गूर्जरो को मतदान के लिए प्रेरित करते चुनाव आयुक्त। स्रोत वन विभाग
रेहड़ (बिजनौर)। जनपद बिजनौर के दौरे पर आए चुनाव आयुक्त ने अमानगढ़ वन क्षेत्र में रह रहे वन गुर्जरों से चुनाव में मतदान करने के अपील की।
जनपद में अपने दौरे के मध्य चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने अमानगढ़ वन क्षेत्र में रह रहे वन गुर्जरों के बीच जाकर उन्हें प्रदेश के दूसरे शहरी एवं ग्रामीण मतदाताओं की तरह आम चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय सहभागिता देने की अपील की। उन्होंने एक-एक वोट का महत्व बताते हुए अमानगढ़ वन क्षेत्र के अंतर्गत नबीगढ़, ढेरी, झूलोखत्ता, मकौनिया आदि में रह रहे वन गुर्जरों के साथ बैठक करते हुए मतदान की उपयोगिता समझाते हुए बताया कि वन अंचलों में रह रहे वन गुर्जर संविधान की ओर से दिए गए अपने इस अधिकार का सद उपयोग करें। इसके लिए 18 वर्ष की आयु के सभी युवा अपने वोट बनवाए। इस दौरान एसडीओ ज्ञान सिंह, एसडीओ अंशुमन मित्तल तथा रेंजर ख़ुशबू उपाध्याय ने उन्हें संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने पर्यटकों के लिए विकसित की सुविधाओं के लिए वन विभाग के प्रयासों पर प्रशंसा व्यक्त की। संवाद