धामपुर में किसान सहकारी समिति में जीते सभापति एवं उपसभापति।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले की सहकारी समितियों में सभापति उपसभापति तथा संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का चुनाव संपन्न हो गया है। चंदक सहकारी समिति में बैंक प्रतिनिधिमंडल के चुनाव को लेकर कई घंटे विवाद रहा। 13 समितियों में निर्विरोध चुनाव हुआ। समितियों में कई निर्वाचन क्षेत्र के निर्विरोध निर्वाचित सदस्य कई दिन पहले अंडरग्राउंड हो गए थे।
जिले में 96 सहकारी समितियों के सभापति , उपसभापति व संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का चुनाव हुआ। चुनाव में संचालक मंडल के निर्वाचित 864 सदस्यों ने भाग लिया। जिले की 13 समितियों में सभापति पद के लिए एक ही प्रत्याशी होने से चुनाव निर्विरोध हुआ। समितियों में सभापति के चुनाव को लेकर भारी कशमकश रही। सभापति के चुनाव में संचालक मंडल के नौ सदस्य भाग लेते हैं। इनमें से ही सदस्य सभापति का चुनाव लड़ सकता है। सभापति का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बीच एक एक सदस्य को अपनी ओर करने के लिए मारामारी रही। आरोप है कि सभापति के चुनाव में सत्ता बल, धन बल का जमकर इस्तेमाल हुआ है।
निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों ने पलटा पास
बिजनौर। सहकारी समितियों में सभापति के चुनाव में निर्विरोध चुने संचालक मंडल के सदस्यों की सबसे ज्यादा आफत रही। ये सदस्य कई दिन पहले अंडर ग्राउंड हो गए थे। सभापति के दावेदार इन सदस्यों को रात भर उनकी रिश्तेदारियों में तलाश करते रहे। कई निर्विरोध निर्वाचित सदस्य चुनाव से एन पहले मतदान केंद्रों पर आए। उनके वोट ने कई जगह सभापति चुनाव का पासा पलट दिया।
ये सभापति चुने गए हैं निर्विरोध
अल्हैदादपुर हल्दौर सुखबीर सिंह
भागूवाला नजीबाबाद सुनिता देवी
झालू हल्दौर जैबुल निशा
जसवंतपुर नजीबाबाद ओमप्रकाश
भरैरा हल्दौर अर्चना देवी
कोतवाली देहात मदन सिंह
बनी गणेश कोतवाली डालचंद सिंह
लल्लूवाला नजीबाबाद कुंतेश
अकबराबाद किरतपुर हेमंत कुमार
गजरौला अचपल मोहम्मदपुर देवमल गिरीश पाल सिंह
उमरपुर जमालपुर देवमल बलराज सिंह
अहमदपुर सादात नजीबाबाद जोगेंद्र सिंह
मुर्तजापुर कोतवाली जसवेंद्र सिंह