सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया गया बुजुर्गों का सम्मान
नजीबाबाद। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में आर्य सुगंध संस्थान की ओर से वृद्धजनों शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
आर्य सुगंध संस्थान की संस्थापिका कमलेश आर्य, अध्यक्ष सुंदर गोयल, वैद्य ओमप्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश वार्ष्णेय काका भारती ने कहा कि वृद्ध हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं और इनके सानिध्य में ही जीवन संवरता है। इस दौरान गीत, नाटिका आदि भी आयोजित किए गए। प्रधानाचार्या गर्जना आर्य, बीना त्यागी, कामेंद्र सिंह, रवि कुमार, आंचल, लता, विमल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद