नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार रेलवे लाइन पर बुधवार को करीब 10:30 बजे कोटद्वार दिशा से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पूर्वी गंगा नहर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वृद्ध की पहचान चीनी मिल के नजदीक अंबेडकर कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय जगराम सिंह के रूप में हुई। वृद्ध की मौत की सूचना से परिजनों में मातम छा गया। पुत्रवधू अनीता ने बताया कि उनके घर के सामने से रेलवे लाइन गुजर रही है। अक्सर ससुर लाइन पार करके बैठने चलते जाते हैं। बुधवार को भी लाइन पार करते समय हादसा हो गया। मृतक के पुत्र सुरेश व परिजनों की मांग पर पुलिस ने बगैर कार्रवाई के वृद्ध के शव को सौंप दिया। वहीं हादसे के बाद कुछ देर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही।