नजीबाबाद के गुरु रामराय स्कूल में दौड़ लगातीं छात्राएं।
- फोटो : NAZIBABAD
200 मीटर दौड़ में एकता और उजैफ रहे प्रथम
नजीबाबाद। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में उजैफ और बालिका वर्ग में एकता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसजीआआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश चौहान की देखरेख में पांच दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। दूसरे दिन की लेग रेस में अनुप्रिया, वैष्णवी ने प्रथम और असना, मरियम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बनाना रेस में फहद, नैतिक, आसिम, सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से उजैफ, वंश, रिहान और बालिका वर्ग में एकता, अफसा, लक्ष्मी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नरदेव सिंह, चंद्रकांत, रीता राजपूत, निशा शर्मा, ज्योति चौहान, शुभि वर्मा, अवंतिका, अनुराग आदि मौजूद रहे।