फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे में सो रहे आठ वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोखे में सो रहे आठ वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। कोटावाली नदी के पास एक परचून के खोखे में सो रहे आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
भागूवाला क्षेत्र के गांव श्यामीवाला निवासी शाहिद कोटावाली नदी के पास एक खोखे में परचून की दुकान चलाता है। शनिवार शाम शाहिद अपने आठ वर्षीय बेटे हमजा को खोखे पर छोड़कर भागूवाला से सामान लेने गया था। घर से जरूरी फोन आने पर शाहिद गांव श्यामीवाला चला गया। रात होने पर उसका बेटा हमजा खोखे का दरवाजा बंद करके सो गया। सुबह होने पर पड़ोसियों ने हमजा को आवाज दी, लेकिन खोखे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। सूचना पर हमजा का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से खोखे का दरवाजा तोड़ा। जिसके बाद पड़ोसी हमजा को भागूवाला के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, भागूवाला चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। शाहिद ने खोखे में चोरी होने के संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें