फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ और मिले कोरोना के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आठ और मिले कोरोना के मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके साथ में 880 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4226 हो गई है। इनमें से अब तक 4063 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। जिले में अब तक करीब 58 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 105 हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 62 हजार 286 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 60 हजार 618 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4226 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 56 हजार 392 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1668 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें