फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

बिजनौर। भागीरथी के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। विदुरकुटी के पास गंगा स्नान मेले में करीब पांच लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा का तट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। जिले में गंगा के अलग-अलग घाटों और अन्य नदियों पर आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाकर मंगल कामना की और पुण्य लाभ कमाया।
सोमवार रात करीब 11 बजे से ही गंगा के तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। रात में 12 बजे के बाद उन्होंने स्नान करना शुरू कर दिया। गंगा स्नान करने का सिलसिला मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे तक चलता रहा। इस बीच करीब पांच लाख लोगों ने विदुर कुटी के पास लगे गंगा स्नान मेले में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के साथ ही श्रद्धालुओं ने दान भी दिया। मां गंगा को पुष्प और प्रसाद अर्पित किया। मंगलवार सुबह मेले में लगे डेरों में खिचड़ी बनाई गई। मां गंगा को खिचड़ी का भोग लगाने के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह चार बजे से सात बजे तक गंगा तट पर स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान गंगा के तट पर हर-हर गंगे, हर-हर महादेव और नमामि गंगे के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

स्नान के बाद घर लौटे श्रद्धालु
अबकी बार विदुर कुटी के पास गंगा तट पर लगे मेले में श्रद्धालु चार से पांच दिन पहले ही पहुंच गए थे। हालांकि काफी भीड़ सोमवार शाम को पहुंची। मंगलवार सुबह उन्होंने गंगा स्नान किया और मेले से लौटने का सिलसिला चालू हो गया। तंबू और डेरे लगाकर ठहरे हुए श्रद्धालुओं ने भी अपने तंबू उखाड़ लिए। मंगलवार शाम तक मेले में वीरानी छा गई थी। घाट पर मेले में श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन कराए। गंगा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं ने विदुर कुटी मंदिर पर रुक कर दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। बता दें कि विदुर कुटी वह स्थान है जहां भगवान श्री कृष्ण ने दुर्योधन के छप्पन भोग को त्याग कर महात्मा विदुर के आश्रम में बथुए का साग खाया था। गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं को मोबाइल फोन के नेटवर्क को लेकर परेशानी से जूझना पड़ा। मोबाइल और मंगलवार की भीड़ बढ़ने के चलते ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर
विदुर कुटी गंगा स्नान मेले में बाइक से स्टंट कर रहे युवाओं को पुुलिस ने खूब दौड़ाया। सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखने के लिए रात से ही एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने मेले में डेरा डाल लिया था। उनके साथ एसडीएम सदर मोहित कुमार, एसडीएम रितू चौधरी, सीओ अनिल कुमार भी मौजूद रहे। बिजनौर बैराज पर हुए गंगा स्नान केे लेकर शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ को मुस्तैद किया गया था। एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ चांदपुर सुनीता दहिया ने जलीलपुर के निकट नारनौर गंगा घाट पर लगे मेले की व्यवस्था संभाली।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले से वापस लौटते श्रृद्धालु।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में गंगा में स्नान करने के लिए उमड़ी श्रृद्धालुओं - फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में गंगा में अपने बच्चे को स्नान कराती महिला।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में गंगा में स्नान के दौरान मस्ती करती महिलाएं और ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें