फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में साढ़े आठ लाख मतदाता बनाएंगे शहरी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 निकायों में 847249 लोग करेंगे मतदान का अधिकार
विज्ञापन

- चुनाव में हुई देरी के बाद ही बढ़ गए 83 हजार मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, फिलहाल आरक्षण की अधिसूचना जारी हुई है। जल्द ही चुनावों की तारीख तय होने का भी अनुमान है। अबकी बार जिले में रहने वाले साढ़े आठ लाख शहरी मतदाता अपनी अपनी पालिका और पंचायत में सरकार चुनेंगे। वहीं चुनाव में देरी के बीच 83 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। मतदाता बढ़ जाने का आंकड़ा बिजनौर नगर पालिका में सबसे अधिक है।
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर के महीने में चुनाव की कवायद चल रही थी लेकिन पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर मामला कोर्ट चला गया। अब पिछड़ा वर्ग की गणना के बाद शासन ने नए सिर से आरक्षण की अधिसूचना जारी की है। उधर चुनाव टले तो निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चालू कर दिया था। जिसके बाद जिले में करीब 83 हजार मतदाता बढ़ गए हैं।
विज्ञापन




शहरी मतदाताओं पर एक नजर

निकाय 2023 में बढ़े मतदाता कुल मतदाता
स्योहारा 2588 41172
चांदपुर 9044 81339
नूरपुर 4901 42805
हल्दौर 2006 19762
बिजनौर 22815 151084
किरतपुर 4901 57051
नजीबाबाद 4999 80501
नहटौर 5530 50553
धामपुर 3726 47060
शेरकोट 4232 56258
नगीना 4840 67693
अफजलगढ़ 1903 27630
झालू 3206 20583
मंडावर 1293 18877
जलालाबाद 2006 19929
बढ़ापुर 1832 21589
सहसपुर 1751 21872
साहनपुर 2028 20491

कुल 83601 847249
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें