फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ईद उल अजहा... 21 सेक्टर और छह जोन में बांटा गया जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईद उल अजहा को लेकर कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

- सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज
- साफ सफाई और पेयजल आपूर्ति के लिए पालिका ने भी कसी कमर



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ईद उल अजहा पर सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाए रखने के लिए खाका तैयार किया गया है। सेक्टर व्यवस्था को लागू करते हुए जिले को छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। नमाज ईदगाह परिसर के अंदर ही अदा की जा सकेगी। बाहर सड़क पर नमाज अदा करने की मनाही है।
जिले में ईद उल अजहा त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह और उल्लास बना हुआ है। बाजारों में ईद की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा कुर्बानी के लिए लोगों ने बकरों की खरीदारी की। उधर, ईद का त्योहार शांति पूर्वक मनाया जा सके, इसके लिए पुलिस विभाग ने इंतजामों को पुख्ता किया है। जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टर तथा 146 सब सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अपने-अपने सुपर जोन में निगरानी रखेंगे, जबकि जोन की जिम्मेदारी सर्किल के सीओ को दी गई है। इसके साथ ही सभी थानों में शांति समिति की बैठक पहले ही की जा चुकी है। पुलिस की ओर से लोगों को नई परंपरा की शुरुआत नहीं करने और चिन्हित जगह पर ही कुर्बानी करने की अपील की जा रही है।


साफ सफाई और पेयजल का रहेगा पूरा ख्याल
नगर पालिका बिजनौर के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि ईद पर कुर्बानी के अवशेष दबाने के लिए गड्ढे खोद लिए गए हैं। अतिरिक्त कर्मचारी और ट्रैक्टर ट्राली की व्यवस्था की गई है। लगातार पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन



बकरीद को लेकर जिले में सेक्टर व्यवस्था लागू कर दी गई है। छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार निगरानी और गश्त करेगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें