नूरपुर/राजा का ताजपुर/कासमपुरगढ़ी। नूरपुर ईदगाह पर शहर इमाम मोहम्मद अली ने ईद की नमाज अदा कराई। एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एसपी देहात राम अर्ज, एसडीएम रितु रानी व थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर भारी पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। शहर की मस्जिदों में सुबह सात बजे नमाज पढ़ी गई। राजा का ताजपुर में बारिश और ईदगाह के रास्ते में पानी भरने के कारण शहर इमाम और कुछ ही लोगो ने ईदगाह पर पहुंचकर नमाज अदा की। बाकी लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारक दी। कासमपुरगढ़ी में ईदगाह में नमाज अदा की गई। बड़ी ईदगाह मे मौलाना महमूदुलहसन अंसारी ने नमाज अदा कराई।
ईदगाहों पर रही नमाजियों की भीड़
अफजलगढ़/रेहड़/हल्दौर। ईदगाहों पर नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ी। मुफ्ती सईदुर्रहमान ने अफजलगढ़ ईदगाह पर नमाज अदा कराई। रेहड़ क्षेत्र में कासमपुरगढ़ी, पुक्खेवाला, मानियावाला आदि में नमाज अदा की गई। नायाब तहसीलदार परमानंद, लेखपाल प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष तोमर पुलिस बल सहित तैनात रहे। नगर पालिका से संजीव अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, बृजमोहन सिंह, चेयरपर्सन पति जावेद विकार, सलीम अंसारी, पूर्व विधायक शेख सुलेमान व मोहम्मद जैद, कलवा कुरैशी आदि मौजूद रहे। वहीं, हल्दौर ईदगाह पर मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल्लाह जामिई ने नमाज अदा कराई। मोहल्ला टाटमोहरा पर स्थित मदीना जामा मस्जिद में मुफ्ती शुऐब कासमी ने नमाज अदा कराई गई। इस अवसर पर पालिका अधिशासी अधिकारी चौधरी राजीव कुमार अरुण कुमार, अंकित कुमार, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
बारिश के कारण ईदगाह पर कम पहुंचे लोग
नींदडू/नगीना। बारिश के चलते अपेक्षा से बहुत कम लोग ईद की नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। नायब शहर इमाम हलीमुर्रशीद ने नमाज अदा कराई और खुतबा दिया। जामा मस्जिद में मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन, पीर फतह अली शाह में करी मुबीन कुरैशी, सुनहरी मस्जिद में मुफ्ती सदाकत हुसैन, मदीना मोहम्मद मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद हंजला, मस्जिद जीनतुल इस्लाम में मौलवी शमशीर अहमद, मस्जिद सादात में हाफिज इमरान अहमद तथा मस्जिद अबुबक्र में मौलाना मोहम्मद फैसल ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई, खुतबा दिया और सामूहिक दुआ कराई। अंथाई शेख, बसेड़ा खुर्द और पाडली मांडू आदि में भी ईद-उल-अजहा की वाजिब नमाज अदा की गई। वहीं, नगीना ईदगाह पर मौलाना खलीक अहमद ने नमाज अदा कराई। नगर पालिका के स्वागत शिविर में पालिका की चेयरपर्सन के पुत्र शेख शाहनवाज खलील ने अपने समर्थकों सैयद आसिफ अली, शेख सद्दन, अंजार सैफी, अफजल कुरैशी, शेख जमशेद आदि के साथ मुस्लिमों का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया। विधायक मनोज पारस के द्वारा लगवाए गए स्वागत शिविर में उनके भाई धर्मेंद्र पारस, हाजी रोशन, विधायक पुत्र अक्सेश पारस ने भी नमाजियों का स्वागत किया।
मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआ
स्योहारा/किरतपुर/कोतवाली देहात। ईदगाह में शहर इमाम मौलाना कामिल कासमी ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में मौलाना इम्तियाज कासमी, हरी मस्जिद में मुफ्ती अली हसन, रहमानिया मस्जिद में मुफ्ती ओवस अहमद, हाजी वाली मस्जिद में मुफ्ती उबेद, शाही मस्जिद में मौलाना शाहिद ने ईद उल अजहा की नमाज़ अदा कराई। पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी, अधिशासी अधिकारी एपी पांडे, प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह ने नमाजियों का स्वागत किया। वहीं, किरतपुर ईदगाह पर शहर इमाम मुफ्ती मुहम्मद कलीम ने अदा कराई। खुतबा पढ़ा और मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ की। ईदगाह कमेटी के डॉ. एहसानुल करीम, मोहमद मजहर नामी, डॉ. फैजान खान, डॉ. एम जुनेद, आदि ने एक-दूसरे को ईद की मुबारक दी। ईदगाह पर नगर पालिका परिषद और विधायक मनोज पारस ने कैंप लगाकर मुबारकवाद दी। कोतवाली देहात में शहर काजी मौलाना मोहम्मद फहीम अहमद ने ईदगाह पर नमाज अदा कराई। मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद सुहैल ने नमाज अदा कराई।