फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हर्षोल्लास से मनाई ईद, अमनो अमान की दुआ मांगी

Fri, 30 Jun 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में ईदगाह में नमाज अदा करते मुसलमान
विज्ञापन
- नगीना मार्ग स्थित ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों पर पहुंचे नमाजी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। नगर क्षेत्र में ईद उल अजहा की नमाज बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
नगीना मार्ग स्थित ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों पर नमाजी सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए। ईदगाह पर शहर इमाम मौलाना मुफ्ती कमर कासमी ने राष्ट्र की खुशहाली के लिए ईद नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। शांति व्यवस्था को लेकर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ शुभ सूचित, कोतवाल अनुज तोमर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उधर, नगर पालिका की ओर से लगे शिविर में पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, ईओ सुभाष कुमार, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अतुल कुमार सिंह राजा, ओमजीत सिंह पंवार, अतुल चौहान आदि ने नमाजियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
शेरकोट/हरेवली। नगर में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिमों ने बारिश के बावजूद ईदगाह सहित नगर की अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की। ईदगाह में शहर इमाम मुफ्ती जकी एजाज खान ने सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा कराई। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। वहीं, हरेवली क्षेत्र में शहजादपुर में स्थित ईदगाह पर सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की। कारी नसीम ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया। ईदगाह कमेटी के सदस्य मोहम्मद इजहार, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद हारून खुर्शीद अहमद आदि ने बताया कि क्षेत्र के करीब 16 गांवों के पांच हजार से ज्यादा मुसलमानों ने बृहस्पतिवार को ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें