फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अर्थशास्त्र के पेपर ने उलझाया, संस्कृत से मिली उर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

बुधवार को हाईस्कूल संस्कृत और इंटर का अर्थशास्त्र का पेपर हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को हाईस्कूल संस्कृत और इंटर का अर्थशास्त्र का पेपर हुआ। अर्थशास्त्र में जहां छात्र उलझे रहे, वहीं संस्कृत का पेपर छात्रों को उर्जा दे गया। परीक्षार्थियों ने संस्कृत में खूब नंबर आने की बात कही है।



छात्रों के अनुसार अर्थशास्त्र के पेपर में छोटे सवाल भी उलझाने वाले थे। कुछ सवाल ठीक ठाक थे, जबकि कुछ सवाल को विस्तृत बताया। कहना था कि साहित्यिक वर्ग में वैसे ही प्रथम श्रेणी लाना कठिन होता हैं, इस पर यदि पेपर अर्थशास्त्र जैसा हो तो फर्स्ट डिवीजन लाने की कोशिश में लगे छात्रों को झटका लगना स्वाभाविक है।
विज्ञापन




हाईस्कूल में संस्कृत की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के अनुसार पेपर कोर्स में ही था। पैटर्न कक्षा में बता दिया गया था। व्याख्या, सुकृति, रूप, चरित्र चित्रण, व्याकरण आदि पढ़ा हुआ आया। हिंदी के पेपर की तरह संस्कृत का पेपर भी आसान रहा। इसमें डिस्टिंक्शन मार्क्स आएंगे। उत्साहित परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रथम श्रेणी आराम से आ जाएगी।


आज इनका पेपर
29 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान का पेपर है। साथ ही इंटर लेखाशास्त्र वाणिज्य वर्ग के लिए और इंटर पाली अरबी, फारसी का भी पेपर है। दूसरी पाली में इंटर का गणित और जीवविज्ञान का पेपर है। साथ ही हाईस्कूल कृषि का पेपर भी होगा। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार दोनों पाली में सभी 124 केंद्रों पर परीक्षा है।
विज्ञापन


920 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
प्रथम पाली में इंटर अर्थशास्त्र का पेपर था। 5160 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4926 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 234 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर चित्रकला आलेखन और प्रावैधिक का पेपर था। परीक्षा में 12211 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 11525 परीक्षा में शामिल हुए। 686 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। इस प्रकार दोनों पाली में कुल 920 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें