फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी ने बढ़ाई परेशानी, गेहूं की गहाई रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
धूल भरी आंधी ने बढ़ाई परेशानी, गेहूं की गहाई रुकी
विज्ञापन

बिजनौर। बृहस्पतिवार को फिर से एक बार मौसम खराब हो गया। धूल भरी आंधी ने सभी को परेशान कर दिया। आंधी की वजह से एक बार फिर से गेहूं की गहाई बंद करनी पड़ी। पिछले कई दिनों से हर दूसरे तीसरे दिन मौसम खराब हो रहा है। कभी तेज हवा चलने लगती है तो कभी बूंदाबांदी हो जाती है। बृहस्पतिवार को पूरा दिन मौसम साफ था हालांकि गर्मी बहुत थी। शाम को फिर से एक बार मौसम खराब हुआ और हवा के तेज झोकों के साथ आंधी शुरू हो गई। काफी किसानों के खेतों में अब भी गेहूं खड़ा है और गहाई का काम जोरों पर चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम को भी गहाई हो रही थी। करीब साढ़े छह बजे आंधी शुरू हो गई। आंधी से गेहूं की गहाई रोकनी पड़ी। आम की फसल को आंधी से नुकसान बताया जा रहा है। धूल भरी आंधी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। करीब एक घंटे बाद हवा के तेज थपेड़े थोड़े कम हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें