फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कवि प्रीमियर लीग में दुष्यंत डेयरिंग की टीम लगाएगी चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में आज होगा केपीएल यानी कवि प्रीमियर लीग का उद्घाटन
विज्ञापन

डॉ. कुमार विश्वास करेंगे शुभारंभ, देशभर के कवियों के नाम पर बनीं हैं टीमें
डेयरिंग दुष्यंत के नाम बनाई गई टीम, कवि सौरभ जैन सुमन हैं कप्तान

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात/बिजनौर। यूं तो हिंदी गजलकार दुष्यंत कुमार को उनकी रचनाओं के लिए देशभर में जाना जाता है। मगर, अब आईपीएल की तर्ज पर नोएडा में आयोजित होने वाले केपीएल यानी कवि प्रीमियर लीग में भी दुष्यंत कुमार फलक पर चमकेंगे। दरअसल, कवि दुष्यंत कुमार के नाम से केपीएल में टीम बनाई गई है। दिन में क्रिकेट मैच और शाम को कवि सम्मेलन होंगे।
आईपीएल की तर्ज पर हिंदी साहित्य और कविताओं को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय केपीएल यानी कवि प्रीमियर लीग शुरू की गई है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को नोएडा में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास करेंगे। मुख्य अतिथि कवयित्री अनामिका अंबर जैन रहेगी। इसमें देश के प्रसिद्ध कवियों के नाम पर टीम बनाई गई है। पहली टीम डेयरिंग दुष्यंत के नाम की है। इसके कप्तान ओज के कवि सौरभ जैन सुमन है। मेंटर डॉ. हरिओम पवार को बनाया गया है।
विज्ञापन

कप्तान सौरभ जैन सुमन ने बताया कि केपीएल दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। एक सत्र में क्रिकेट मैच का आयोजन होगा, जबकि दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन होगा। सुबह और शाम को मैच खेले जाएंगे। रात्रि में तीन दिन तक कवि सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। नवोदित कवि क्रिकेट की पिच खेलेंगे और कविता के मंच पर काव्य पाठ करेंगे।

टीम को इसलिए मिला दुष्यंत डेयरिंग का नाम

सौरभ जैन ने बताया कि दुष्यंत कुमार ने हिंदी में एक विधा परिवर्तित की, जिसे हिंदी गजल के नाम से जाना जाता है। केपीएल में विधा के कवियों के अनुसार ही टीम गठित की गई है। दुष्यंत कुमार ने व्यवस्था पर प्रहार किया। इसलिए दुष्यंत कुमार की टीम में ओज और व्यवस्था पर कटाक्ष करने वाले कवि रखे गए हैं।
विज्ञापन




अन्य टीमें इस प्रकार
केपीएल में अन्य टीम अटल एवेंजर्स, बरदाई फाइटर, पंत राइटर, निराला वॉरियर्स है। केपीएल में पूरे देश के हिंदी के प्रमुख कवि मैच खेलेंगे और काव्य पाठ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें