फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर से गिरकर दंपति और बच्चे की मौत

Tue, 20 Feb 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
नीरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के स्योहारा में मुरादाबाद से लौटते समय अगवानपुर फ्लाईओवर से गिरकर खाईखेड़ा निवासी दंपति और उनके एक साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि उनकी बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग में फंसकर लटक गई। घटना की सूचना पर मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी भूदेव सिंह का 33 वर्षीय पुत्र राजीव बाइक से पत्नी नीरूऔर एक साल के पुत्र काव्य के साथ मुरादाबाद के एक अस्पताल में भतीजे के यहां पैदा हुए पुत्र को देखने गया था। तीनों मंगलवार शाम को बाइक से गांव लौट रहे थे। मुरादाबाद के अगवानपुर में फ्लाईओवर पर किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तीनों से नीचे गिर गए, जबकि उनकी बाइक रेलिंग में फंसी रह गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस तीनों को मुरादाबाद के अस्पताल में लेकर पहुंची, लेकिन वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। उनके पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के तीनों के शवों को गांव ले आए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। दुर्घटना में मां -बेटा घायल नगीना। मैजिक और भैंसा बुग्गी की हुई टक्कर में मां-बेटा घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां को नगीना सीएचसी से उपचार के बाद बिजनौर चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मोहल्ला कस्बा निवासी सूरजमुखी (53) पत्नी बलवीर सैनी और उसका बेटा जोनी सोमवार की देर शाम खेतों पर काम करके भैंसा बुग्गी से घर वापस आ रहे थे। जब भैंसा बुग्गी धामपुर-नगीना मार्ग स्थित रामलीला ग्राउंड के तिराहे पर पहुंची तो धामपुर की ओर से आ रही मैजिक ने बुग्गी को टक्कर मार दी। बुग्गी पर सवार सूरजमुखी और उसका बेटा जोनी घायल हो गए। मैजिक टक्कर के बाद गड्ढे में जा गिरी। घायलों को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। घायल महिला को बिजनौर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया। मैजिक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जोनी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मैजिक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में घायल की मौत चंदक। बुग्गी से गिरकर घायल हुए किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। शिवरात्रि से दो दिन पहले शाहिद (40) उत्तम शुगर मिल में गन्ना तौलाई कराने गया था । मिल के पास कांवड़िए देख उसका भैंसा बिदक गया। वह बुग्गी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। चंडीगढ़ में इसका उपचार चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। दो बाइक सवार घायल नगीना। दो अलग-अलग घटनाओं में दो बाइक सवार बाइक फिसलने से घायल हो गए। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसोवाला निवासी रिंकू 24 वर्ष पुत्र मुन्नू नगीना से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर गांव धर्मावाला निवासी यशपाल 18 वर्ष पुत्र महेंद्र सोमवार की देर रात नगीना से बाइक द्वारा गांव जा रहा था बाइक अचानक गड्ढ़े में आकर अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई जबकि घायल रिंकू को सिर में चोट होने के कारण बिजनौर रेफर किया गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाए नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें