फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क टूटने से मंडावली-मौजमपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद

Tue, 09 Jul 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली- मालन नदी के उफान से क्षतिग्रस्त हुआ मंडावली-मौजमपुर मार्ग।
विज्ञापन
बिजनौर, मंडावली/नजीबाबाद। लोनिवि की टीम ने बारिश और मालन नदी के उफान से क्षतिग्रस्त हुए मार्गाें का सर्वे किया। टीम ने शेखूपुरा आलम-लाहककला मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। वहीं मंडावली-मौजमपुर मार्ग कई जगहों से टूटने से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

मालन नदी का उफान नजीबाबाद सहित मंडावली क्षेत्र के गांवों में बड़ी तबाही मचाता है। मालन नदी के पानी से खैरुल्लापुर, शेखूपुरा आलम, लाहकला, सहाबपुरा उमराव सहित कई गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। मालन नदी के पानी ने शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग को भी जलमग्न कर दिया। सड़क किनारे की मिट्टी कटने से बड़े वाहनों के आवागमन को खतरा है।
लोनिवि की टीम ने सोमवार को शेखूपुरा आलम-लाहककला मार्ग का सर्वे किया। लोनिवि के जेई पन्ना लाल ने बताया कि मार्ग पर भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाई गई है। आस-पास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। उधर, मंडावली-मौजमपुर मार्ग के कई जगहों से टूटने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें