फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर-जिले में बारिश से नदियों में उफान, कर रहीं भूमि कटान

Fri, 25 Aug 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ गांव आलमपुर गांवड़ी में बनैली नदी से कटे तटबंध का कटान रोकने का प्रयास करते ग्रामीण। स्
विज्ञापन
-बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में छाए रहे बादल
विज्ञापन

-पांच एमएम बारिश बृहस्पतिवार को दर्ज हुई
-31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहा तापमान
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में पिछले चार दिनों से रूक-रूककर बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को जिले में कहीं बारिश हुई तो कहीं मेघा सिर्फ गरजकर रह गए। जिले में हो रही बारिश से नदियों में उफान है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में बृहस्पतिवार को पांच एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


बारिश से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नदियों के पानी से खेत जलमग्न हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह के समय करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। कई गांवों में बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं नदियों ने भी कटान शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिजनौर बैराज पर गंगा 219.90 मीटर पर बह रही है। जो गंगा खतरे के निशान से केवल.10 मीटर ही नीचे है। इसके अलावा 160894 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से 142559 क्यूसके पानी छोड़ा गया था।अफजलगढ़ क्षेत्र में रामगंगा, खो, बनैली, फीका, पीली, धारा आदि सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। रामगंगा नदी के दोनों तरफ मिलद्वार क्रय केंद्र के गांव झाड़पुरा, जोगीपुरा, अलियारपुर, आलमपुर गावड़ी, माननगर सहित 18 गांवों में जलभराव हो गया है। आलमपुर गांवड़ी में दक्षिण दिशा की ओर से करीब 15 से 20 मीटर तटबंध का कटान हो गया। पुलिस आसपास के लोगों को एनाउंसमेंट कर सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें