बिजनौर में विकास भवन में डीएम के आदेश पर बंद कराया गया डूडा कार्यालय।
- फोटो : BIJNOR
डीएम के निर्देश पर बंद किया गया डूडा कार्यालय
बिजनौर। डूडा के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने की आशंका के बाद विभाग का कार्यालय बंद कर दिया गया है। कार्यालय के पास में कर्मचारी रोज की तरह काम करते रहे। बृहस्पतिवार रात डूडा विभाग के एक कर्मचारी को कोरोना से पीड़ित होने में संदिग्ध पाया गया था। उक्त कर्मचारी को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डीएम रमाकांत पांडेय ने डूडा विभाग को अगले निर्देशों तक बंद रखने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को विभाग के कार्यालय पर ताले लटके रहे। बाकी विभाग रोज की तरह खुले रहे। इस दौरान लोग मास्क लगा रखे थे।