फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नशे में दूधिया ने अपनी बाइक में लगाई आग

विज्ञापन
स्योहारा मार्ग पर खड़ी बाइक में लगी आग। स्रोत संवाद
विज्ञापन
नूरपुर। गांव पुरैनी निवासी नितिन कुमार दूध बेचने का काम करता है। वह बाइक पर कैन में दूध लेकर घरों में सप्लाई करता है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह वह नशे की हालत में था। उसने स्योहारा मार्ग पर सड़क किनारे एक दुकानदार से शराब मांगी। बताया जाता है कि इस दुकान पर शराब की बिक्री की जाती है। 50 रुपये कम होने पर दुकानदार ने बाइक गिरवी रखने की बात कही तो गुस्साए दूधिया और दुकानदार में नोकझोंक हो गई, जिसके बाद उसने अपनी बाइक में आग लगा दी। आग का गोला बनी बाइक पर लटकी दूध की केन भी जल गईं। सूचना पर डायल 112 पुलिस दूधिया को थाने ले आई। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। नशे की हालत में दूधिया ने अपनी बाइक में आग लगा ली। उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें