फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नांगलसोती/नजीबाबाद - नशे में धुत मजदूर ने लाठी से साथी को मार डाला

Fri, 24 Mar 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज के लिए खास
विज्ञापन

- नांगलसोती के गांव महमसापुर का मामला, दोनों मजदूरों में भट्ठे पर हो गया था विवाद
फोटो-23एनजेडबी02आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव महमसापुर में नशे में धुत ईंट भट्ठा मजदूर ने मामूली विवाद में लाठी से हमलाकर अपने साथ की हत्या कर दी। एसपी सिटी और सीओ ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना के संबंध में पूछताछ की।
नांगलसोती के पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र का गांव महमसापुर में ईंट भट्ठा है। बुधवार रात नशे में धुत प्रयागराज के गांव नवाबगंज निवासी 30 वर्षीय पारस और उसके साथी प्रयागराज निवासी जसवंत में किसी बात पर विवाद हो गया। जसवंत ने लाठी मारकर पारस को गंभीर रूप से घायल कर दिया। भट्ठा स्वामी घायल पारस को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर देर रात एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नांगल थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया और मृतक पारस के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महमसापुर के भट्ठे पर बारिश के कारण काम बंद हुआ था। मजदूर घर जाने के लिए जश्न मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने शराब का सेवन किया। शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों मजदूरों में विवाद बढ़ गया। जसवंत ने अपने साथी के सिर पर डंडा मार दिया था। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें