फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा सेहत के लिए हानिकारक

विज्ञापन
हल्दौर में रैली निकालते एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज रासेयो के छात्र छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नशा सेहत के लिए हानिकारक
विज्ञापन

हल्दौर। एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर, महमदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गांव पैजनियां में सात दिवसीय शिविर का चतुर्थ दिन नशा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी व कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने कहा कि मनुष्य को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। एनपीआरसी अतुल कुमार ने नशा करने से होनेे वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया। इस दौरान स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं विशाल, रिया, रानी, रेनू नेे गांव में रैली निकालकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिविर में विकास कुमार, रिंकी चौधरी, चंद्रभान आदि रहे। वहीं रजनीश प्रताप सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का पंचम दिवस रविवार को नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेंद्र त्यागी ने कहा कि महिलाओं का हमें सम्मान करना चाहिए। शिविर में प्राचार्य डीपी सिंह, वकार अहमद खान, विजेंद्र सिंह, डॉक्टर लक्ष्य कुमार, श्री राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें