फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा नदी के रपटे पर आया पानी

विज्ञापन
मंडावली के मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर सूखा नदी रपटे से गुजरते राहगीर। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सूखा नदी के रपटे पर आया पानी
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से क्षेत्र की मालन, लकड़हान और सूखा नदी उफान पर रही। भागूवाला-मोटा महोदव बाईपास मार्ग पर सूखा नदी रपटे पर तीन फीट पानी चला। राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर आवागमन किया।
भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास मार्ग से सूखा नदी गुजरती है। नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन आवाजाही में नदी पर रपटा बनाया गया है। शनिवार रात बारिश होने से सूखा नदी का जलस्तर बढ़ा, जिस कारण नदी रपटे पर तीन फीट से अधिक पानी चला। सुबह चार बजे रपटे पर पानी आने से घंटों तक वाहनों का आवागमन बंद रहा, लेकिन कई वाहन चालक और राहगीर जान जोखिम में डालकर नदी से गुजरते हुए आवाजाही की। करीब नौ बजे नदी का जलस्तर सामान्य होने पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र की लकड़हान नदी मंडावली के गांव मुस्सेपुर, लाहककला, गूढ़ा, गांमड़ी, गदाइका, जटपूरा बोंडा से होकर गुजरती है। बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ता है और किसानों की कृषि भूमि का कटान होता है। किसान धर्मपाल, समरपाल, सत्यपाल, रफीक अहमद का कहना है कि रविवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से उनकी कई बीघा गन्ने की फसल नदी में समा गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

मालन नदी से किसानों की फसलें हुईं जलमग्न
मालन नदी रविवार को उफान पर रही। मालन नदी ने गांव खैरुल्लापुर, कछियाना, अलिपुरा सहित मंडावली के शेखुपुरा आलम, साहबपुरा उमराव, लाहककला के दर्जनों किसानों की कृषि भूमि का कटान किया। नजीबाबाद में मालन नदी का पानी कछियाना बस्ती तक पहुंच गया, जिससे पलेजिया किसानों की सब्जी की फसलें बर्बाद हो गई। उधर, मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग पर दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया। नदी पर पुल न होने से पूंडरीखुर्द, पूंडरीकला, बरकातपुर, सबलपुर बीतरा सहित कई गांवों का आवागमन बंद रहा।

मंडावली के मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर सूखा नदी रपटे से गुजरते राहगीर।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में मालन नदी का बढ़ा जलस्तर।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें