फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर डिपो में 15 को होगी चालकों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। डिपो में चालकों की कमी दूर नहीं हो रही है। चालकों की कमी दूर करने के लिए लगातार भर्ती की जा रही है। अब 15 अक्तूबर को डिपो में संविदा चालक पद के लिए भर्ती आयोजित होगी। चालक पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

बिजनौर डिपो से 136 बसों का संचालन किया जा रहा है। सभी बसों के बेहतर संचालन के लिए चालकों की भर्ती की जा रही है, ताकि बसों का लगातार संचालन हो सके। डिपो में करीब 50 चालकों की कमी चल रही है। जिसे दूर करने के लिए लगातार संविदा पद पर चालकों की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन

इसी बीच अब 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे भर्ती आयोजित होगी। इससे पहले अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय में कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी की लंबाई पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का दो पासपोर्ट साइज फोटो, जो दो माह पुराना हो।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि भारी मोटर वाहन चलाना जानता हो। इसके अलावा भारी वाहन लाइसेंस दो वर्ष पुराना होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास की टीसी और अंकतालिका, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र विभाग में जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें