अलीगढ़ के लिए खास -
- चांदपुर चीनी मिल में हुआ हादसा, मृतक के पिता ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। चीनी मिल परिसर में दो ट्रकों के बीच फंसने से अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार रात चांदपुर चीनी मिल में दो ट्रकों के बीच में फंसकर से अलीगढ़ के गांव माली नंगला निवासी ट्रक चालक पुष्पेंद्र (25) की मौत हो गई। गांव माली नंगला निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र पुष्पेंद्र सिंह पीबीएस फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (चांदपुर चीनी मिल) परिसर में अपने ट्रक में चीनी के बोरे भरकर ट्रक पर तिरपाल बांध रहा था। अचानक तेज गति व लापरवाही से दूसरे ट्रक चालक ने उनके लड़के के ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे पुष्पेंद्र दोनों ट्रकों के बीच में फंस गया। दोनों ट्रकों के बीच में भींचने से पुष्पेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।