फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति छह माह से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। रेहड़ में ओवरहेड टैंक का बोर फेल होने से छह माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति सुचारु की मांग की है। गांव घनेंद्र, दुष्यंत, रचित, महेंद्र, कामिल, नौशाद, कय्यूम ने बताया की लगभग नौ वर्ष पहले रेहड़ में जल निगम ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था। किंतु बोर फेल होने के कारण छह माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीण सरकारी व निजी हैंड पंपों से किसी तरह काम चला रहे हैं। उचित देख रेख के अभाव में टंकी परिसर के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। इस बारे में ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम ने बताया कि खंड विकास कार्यालय को अवगत करा दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद इरफान का कहना है की उन्होंने चार माह पूर्व जल निगम को रिबोर के लिए शिकायत भेज दी है, वो समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। जेई जल निगम शुभम सक्सेना ने बताया कि यदि ग्राम प्रधान समस्या के संबंध में संपर्क करते हैं तो समाधान कराने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें