फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामगंगा और सैडिल बांध से पानी की निकासी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फर्रूखाबाद, अमरोहा व शाहजहांपुर को किया गया अलर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालागढ़ (बिजनौर)। पर्वतों पर हो रही बारिश के चलते कालागढ़ के रामगंगा एवं सैडिल बांध से रामगंगा नदी में पानी की निकासी की जा रही है। पानी की मात्रा को दो हजार क्यूसेक से बढ़ाकर पांच हजार क्यूसेक करते हुए उत्तर प्रदेश के सात जनपदों के जिला अधिकारियों को सूचना दी गई है।
रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर पर्वतों पर हो रही बारिश के चलते तेजी से बढ़ रहा है। 11 सितंबर से सैडिल बांध से 2000 क्यूसेक की निकासी जारी है। शुक्रवार दोपहर से रामगंगा बांध से भी 3000 क्यूसेक जल की निकासी नदी में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रामगंगा बांध मंडल के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फर्रूखाबाद, अमरोहा व शाहजहांपुर के जिला अधिकारियों को बाढ़ चेतावनी जारी की है। कहा है कि बांध के जलाशय का जलस्तर जलाशय में बाढ़ के पानी से 361 मीटर होने की प्रबल संभावना है। बांध से पानी की निकासी बढ़ाई जा सकती है। अपने अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



बढ़ रहा जलस्तर
रामगंगा बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह जलस्तर 360.560 मीटर था। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे 360.820 हो गया। कालागढ़ के दोनों बांध से निकासी जारी है। फिर भी शाम चार बजे जलस्तर 360.840 मीटर हो गया है। सुबह आठ बजे तक बारिश 16 मिमी दर्ज की गई। आकाश में बादल हैं। हल्की बारिश हो रही है। बांध का पानी अफजलगढ़ बैराज से बावली, हरेवली व भूतपुरी के लिए जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें