फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डॉ. तुहीन वशिष्ठ को मिली मेडिकल कॉलेज की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की कमान अब डॉ. तुहीन वशिष्ठ को सौंपी गई है। प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या का तीन साल का कार्यकाल 24 जनवरी को पूरा हो गया है। ऐसे में अब डॉ. तुहीन को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ के ऑब्स और गायनी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला कार्या ने 20 जनवरी 2023 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सोसायटी बॉयलाज के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में प्राचार्या के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक नियुक्ति प्रदान की गई थी। डॉ. उर्मिला कार्या का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. तुहीन वशिष्ठ को अग्रिम आदेश तक कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया गया है। डॉ. तुहीन एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। वह मेडिकल कॉलेज शुरू होने के साथ से ही बिजनौर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें