पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बिजनौर के रमेश तोमर
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। समाजवादी पार्टी की घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में बिजनौर जनपद के वरिष्ठ सपा नेता डॉ. रमेश तोमर को स्थान मिला। घोषित समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी में बिजनौर निवासी डॉ. रमेश तोमर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया। वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश तोमर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाएं जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है और उनके समर्थक व परिचित उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं।