नजीबाबाद - दिल्ली में डॉ.राखी आनंद को प्रसिवरंस अवार्ड देते अतिथि।
- फोटो : NAZIBABAD
डॉ. राखी आनंद को किया सम्मानित
नजीबाबाद। दिल्ली की संस्था तारा इंस्टीट्यूट ने नगर की समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. राखी आनंद अग्रवाल को तारा इंस्टीट्यूट की ओर से सम्मानित किया गया।
डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के तारा इंस्टीट्यूट की वर्षगांठ पर दिल्ली के द्वारिका में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। तारा इंस्टीट्यूट की ओर से कोविड-19 के दौरान विभिन्न प्लेटफार्म पर उत्कृष्ट सेवा करने वाले देश-विदेश के नागरिकों को सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से संदीप मारवाह ने दिल्ली में आयोजित समारोह में डॉ. राखी आनंद अग्रवाल को कोविड-19 दौरान चिकित्सा और अन्य क्षेत्र में सेवा कार्य के लिए तारा इंस्टीट्यूट प्रेसिवरंस अवॉर्ड 2022 प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप डॉ. राखी आनंद को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। दिल्ली में समारोह में नेपाल एवं भूटान के राजदूत के अतिरिक्त विजय जॉली, शम्मी नारंग, चंद्रकांत पांडव, सुशील भारती उपस्थित रहे।