फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. निरुपमा चौधरी ने कोरोना से बचने के उपाय बताए

विज्ञापन
डा.निरूपमा चौधरी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
डा. निरुपमा चौधरी ने कोरोना से बचने के उपाय बताए
विज्ञापन

बिजनौर। सारथी हम फाउंडेशन की उपप्रबंधक एवं सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट निरुपमा चौधरी ने वीडियो संदेश जारी कर कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताए हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस अन्य सभी वायरस की तुलना में दस गुना ज्यादा खतरनाक है। इस वायरस के लक्षण का पता लगने में सात से 14 दिन लग जाते है। जब तक इस वायरस का पता लगता है तब तक एक संक्रमित व्यक्ति कई लोगों को संक्रमित कर चुका होता है। बचाव ही इसका एकमात्र इलाज है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार हाथों को धोते रहें। इमरजेंसी होने पर ही घर से बाहर निकले या अस्पताल जाएं। कोई परेशानी होने पर फोन पर चिकित्सकीय परामर्श लें। एक लापरवाही परिवारजनों की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है। घर के बाहर साबुन के पानी से भरी एक बाल्टी हर समय रखें। घर वापस लौटने पर अपने कपड़े गर्म पानी या साबुन के पानी से भरी बाल्टी में करीब 15 मिनट के लिए डालकर रखें। अपने जूते-चप्पल को भी साफ करें। फेस मास्क को उल्टा करके न पहने और एक बार प्रयोग करने के बाद उसे धो लें। कोरोना के लक्षण जैसे खांसी, बुखार आदि होने पर तुरंत जिला अस्पताल जाकर जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें