फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के झुंड ने बालक पर किया हमला

विज्ञापन
नहटौर में खूंखार कुत्तों के हमले में घायल बालक अपनी मां की गोद में - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कुत्तों के झुंड ने बालक पर किया हमला
विज्ञापन

नहटौर। कुत्तों के झुंड ने जंगल में एक बालक पर हमला करते हुए उसे बुरी तरह से नोंच डाला। बमुश्किल कुत्तों से बालक को छुड़ाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहल्ला नौधा निवासी सोमेश कुमार अपने पांच वर्षीय पुत्र रोहित को लेकर जंगल में काम करने के लिए गया था। वह पुत्र को छोड़कर खेत में दूसरी ओर काम करने चला गया। खेल रहे बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बालक को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच डाला। उसके सिर व हाथ पैर जख्मी कर दिए। शोरशराबा करके आसपास के किसानों ने कुत्तों से बालक को छुड़ाया। बालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें