बिजनौर, अफजलगढ़। गांव सिरियावाली चक में गांव में आए एक नर चीतल को आवारा कुत्तों ने घेर लिया और हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले से चीतल गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिससे चीतल की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पोस्टमार्टम कराया।
रविवार की सुबह कुत्तों ने चीतल को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया जिससे चीतल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसमें वन कर्मी अब्बास मुजीबुर्हमान आदि मौके पर पहुंचे ओर चीतल के शव को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग की टीम चीतल के शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अफजलगढ़ पशु चिकित्सालय पहुंची। इस संबंध में पशु चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चीतल की मौत हुई है। वहीं नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि चीतल के शव को दफना दिया गया।