धामपुर। गांव अजीतपुर दासी में सोमवार सवेरे कुत्तों ने हमला कर गांव के करीब 14 लोगों को जख्मी कर दिया। ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार सवेरे एक ही दिन में कुत्तों ने हमला कर गांव के तारा सिंह, बलराम प्रजापति, मुन्नी देवी, बिन्नू देवी, हिमांशु, कोमल, इंद्रदेव, मनोज, सतीश, सतीश का पुत्र महेश, पप्पू आदि को जख्मी कर दिया। गांव के शिवकुमार शर्मा के घर में बंधी गाय को भी हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने डंडे लेकर कुत्तों को खदेड़ा। खंड विकास अधिकारी त्रिलोक चंद का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।